Uncategorized

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की निगरानी में लगी प्राचार्यों की ड्यूटी:शिक्षक बोले- पढ़ाएं या कुत्ते पकड़ें, कांग्रेस बोली- बस यही दिन देखना रह गया था

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सरकारी स्कूलों के प्राचार्य और हेडमास्टरों की ड्यूटी आवारा कुत्तों की निगरानी में लगाई है। DPI ने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। वहीं आदेश को लेकर प्राचार्य और हेडमास्टर में नाराजगी है।

प्राचार्यों और हेडमास्टरों का कहना है कि वे SIR का काम संभाल रहे हैं। अब कुत्ते पकड़वाने और निगरानी में ड्यूटी भी लगा दी गई है। नगर निगम, नगर पंचायत और जनपद पंचायतों के डॉग क्रैचर को जानकारी देने के लिए कहा गया है। इससे मूल काम डिस्टर्ब होगा।

वहीं कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी सरकार में बस यही दिन देखना रह गया था। अब स्कूल के प्राचार्य बच्चों को पढ़ाना छोड़कर कुत्तों की निगरानी करेंगे। कार्टून जारी कर लिखा कि शिक्षकों को श्वान प्रभार, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार लिखकर तंज कसा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी ट्रोल कर रहे हैं

कांग्रेस ने कार्टून जारी कर लिखा कि शिक्षकों को श्वान प्रभार, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार।
कांग्रेस ने कार्टून जारी कर लिखा कि शिक्षकों को श्वान प्रभार, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि अब प्राचार्य बच्चों को पढ़ाना छोड़कर कुत्तों की निगरानी करेंगे।

Related Articles

Back to top button