छत्तीसगढ़

आयुषमान कार्ड बनवाने वार्ड 18 शक्ति नगर के मानस भवन में एक साथ 5 वार्डो के लिए शिविर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमाक्षेत्र अंतर्गत कल दिनाँक दिन शुक्रवार 5 मई 2023 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वार्ड क्रमांक 18 शक्तिनगर के पास मानस भवन में शिविर लगाया जा रहा है जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है तथा आधार से लिंक किया जाना है वह वार्ड के नागरिक मानस भवन पहुंचकर अपने आधार को आयुष्मान कार्ड से लिंक करा सकते हैं तथा जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना है वह भी वहां पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 18 में संचालित किए जा रहे 5 वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। बता दे कि वार्ड क्रमांक 16,17,18, 19 और 20 इन सभी वार्ड के रहवासी पहुंचकर शिविर में आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।जिससे उन्हें 5.00 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा।राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से सामुदायिक संगठक  अनु कसार, रूपा बिजोरा एवं  सुनंदा फुलझेले अपने-अपने सीआरपी के माध्यम से तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से लोगों को शिविर में उपस्थित होने हेतु प्रेरित करेंगे।वार्ड निवासियों से अपील है की शिविर में पहुंचकर आयुषमान कार्ड लाभ ले सकते है।

महापौर धीरज बाकलीवाल आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर शिविर का आयोजन किया गया है।राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण योजना के तहत बन रहे आयुष्मान कार्ड के जरिए चिह्नांकित निजी अस्पतालों में भी पांच लाख रुपये तक मुफ्त में उपचार होगा। शिविर में राशन कार्ड के अलावा आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप मेंले जाकर यह कार्ड बनवाया जा सकता है। पंजीकृत अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button