छत्तीसगढ़

पुष्पा यादव बनी दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष:भाजपा समर्थित हर्षा चंद्राकर को तीन मतों से हराकर दर्ज की जीत

By Dinesh chourasiya

पुष्पा यादव को जीत की बधाई देते गृह मंत्री व अन्य - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन के बाद फिर से गुरुवार को चुनाव कराए गए। इस बार भी जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पा यादव ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी हर्षा चंद्राकर को हराकर जीत दर्ज की। पुष्पा यादव को जहां 7 मत मिले तो वहीं हर्षा को 4 मत ही मिले।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. शालिनी यादव
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. शालिनी यादव

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 4 मई को चुनाव हुआ। शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन के बाद से यह पद खाली था। चुनाव में जीत दर्ज कर पुष्पा यादव अब इस कुर्सी पर बैठेंगी। चुनाव परिणाम आते ही पुष्पा यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। उन्हें खुद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, गिरीश देवांगन, भिलाई चरोदा मेयर निर्मल कोसरे और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने बधाई दी। आपको बता दें कि पुष्पा यादव के पति भुवनेश्वर यादव सिरसा पंचायत के सरपंच हैं। वो मंत्री गुरु रुद्रकुमार से जुड़े हुए हैं। वहीं पुष्पा यादव जेवरा सिरसा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव

कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी से थे दो दो उम्मीदवार
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सदस्य में से होना था। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल में इसके लिए दो-दो दावेदार थे। इसमें कांग्रेस में क्षेत्र क्रमांक-8 से निर्वाचित योगिता चंद्राकर और क्षेत्र क्रमांक-5 की सदस्य पुष्पा यादव ने दावेदारी की थी। इसी तरह भाजपा में पूर्व अध्यक्ष माया बेलचंदन जिन्हें पिछली बार भी शालिनी के खिलाफ मौका दिया गया था, और क्षेत्र क्रमांक-9 से निर्वाचित हर्षा चंद्राकर ने दावेदारी की थी। पार्टी ने चुनाव के लिए कांग्रेस से पुष्पा यादव और भाजपा से हर्षा चंद्राकर को दावेदार बनाया था।

Related Articles

Back to top button