
नेतागिरी छोड़कर प्रियंका गांधी बना रही है दोसा रेस्टोरेंट में रेस्टोरेंट में
By Dinesh chourasiya
.
कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ कुछ अन्य लोगों के साथ, वह मैसूर के सबसे पुराने मायलारी होटल में नाश्ते के लिए गईं थीं। इडली और डोसा खाने के बाद वाड्रा ने डोसा बनाने की कला सीखने की इच्छा जताई। महासचिव की यह इच्छा भी पूरी हुई। उनकी इच्छा सुनते ही रेस्टोरेंट का मालिक बहुत खुश हुआ और वह फौरन मान गया। वह उन्हें अपने साथ किचन में ले गया। जहां प्रियंका ने खुद डोसा बनाया।
प्रियंका गांधी रेस्टोरेंट के किचन में पहुंची। सबसे पहले उन्होंने डोसा बनाने वाला घोल उठाया और उसे सही आकार में फैलाने में सफल रहीं थी। उसी समय वहां मौजूद लोग उनसे बोल रहे थे मैडम एक और बनाइए। उनके उत्तर में प्रियंका मुस्कुराती हुईं बोलीं-तुम भी खाओगे। उन्होंने तवे पर करीब 6 डोसे तैयार किए। लेकिन उनमें से कम से कम दो डोसे जल गए थे क्योंकि वह उन्हें समय पर पलटने में विफल रहीं थी। इस घटना से वहां हंसी- मजाक का माहौल बन गया। वहां खड़े आसपास के लोग ठहाके लगाने लगे। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से भी बातचीत की। बाद में वाड्रा ने रेस्टोरेंट के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी ली।







प्रियंका गांधी का डोसा बनाने वाला वीडियो कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी के डोसा बनाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”परफेक्ट डोसा तो बस शुरुआत है; ऐसे कुशल हाथों से, दुनिया में वे कितनी शक्ति ला सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है।”







