
अपने ही प्रेमी के पिता के साथ फरार हो गई प्रेमिका, घर पर नहीं रहता था बेटा तो होती थी दोनों की मुलाकात!
By Dinesh chourasiya
उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड के पिता से इश्क लड़ा बैठी। इतना ही नहीं दोनों मौका देखकर फरार भी हो गए। लड़की के घरों वालों ने किटनैप का मामला दर्ज कराया है। जब पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ कि युवती अपने प्रेमी के पिता के साथ दिल्ली में रहती है। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के अधार पर ही कार्रवाही की जाएगी
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कानपुर के चकेरी इलाके का है। दरअसल, यहां पिता कमलेश अपने 20 साल के बेटे औरैया से काम करने आया था। बताया जा रहा है कि उनका बेटा मकान बनाने का काम करता है। इसी बीच 20 साल की लड़की से उनके बेटे को प्यार हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग इतना बढ़ गया था कि युवती मिलने के लिए युवक के घर पर आती थी। हैरानी की बात ये है कि जब उनका बेटा घर पर नहीं रहता था तो उनका बातचीत पिता से होता था। ऐसे करते करते युवती अपने बॉयफ्रेंड के पिता के नजदीक आ गई और युवती मार्च 2022 में अपने प्रेमी के पिता के साथ फरार हो गई















