छत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : 7 साल की मासूम के साथ गैंगरेप : मोहल्ले के 2 युवकों ने ही वारदात को दिया अंजाम, पुलिस आरोपियों की तलाश में….

By Dinesh chourasiya

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। जहां एक 7 साल की बच्चीं को अगवा कर गैंगरेप किया गया। मोहल्ले के दो युवकों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची को चाकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गये और फिर हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

बता दें कि गैंगरेप की ये वारदात सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची के माता-पिता यहां किराए के मकान में रहते हैं। 20 अप्रैल को 7 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले 2 युवको की नियत बच्ची पर बिगड़ी। शिवकुमार और हरिनाथ नामक दोनों युवको ने बच्चीं को किसी तरह बहला फुसलाकर चाकलेट देने के बहाने अपने साथ एक गोदाम में ले गए, और फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पीड़ित बच्ची जब रोती हुई घर पहुची, तब परिजनों ने बच्ची से कारण पूछा।

 

 

बच्ची ने जब परिजनों को अपने साथ हुई घटनाओं की आपबीती बताई। तो परिवार वालों की होश उड़ गये। इसके बाद परिजन देर शाम ही मासूम बच्ची के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रात में ही उनके ठिकानों पर दबिश दी गयी। पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया। वही, पीड़ित बच्ची की माँ ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button