छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

By Dinesh chourasiya

जशपुर।  : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रही है, जशपुर जिले में एक हादसा हो गया है, जिसमें ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा.

 

जानकारी के अनुसार,  प्रेसर पाइप फटने से ट्रक घाटी से अनियंटित होकर लुढ़क गया. इस दौरान ग्रामीण ट्रक की चपेट में आ गया. जिससे ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई. वहीं घटनस्थल पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर को जमकर पीटा. ग्रामीणों की पिटाई से ट्रक चालक  बेहोश हो गया. घायल ड्राइवर का मनोरा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है.

Related Articles

Back to top button