छत्तीसगढ़

CG BREAKING : विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने की फायरिंग, गाड़ी पर चलायी ताबड़तोड़ गोलियां

By Dinesh chourasiya

बीजापुर : CG  : नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने गोली चला दी है। विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। उसी गाड़ी में गोली लगी है। फिलहाल काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। इस दौरान पदेड़ा के नजदीक नक्सलियों ने विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर फायरिंग की है। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में नक्सलियों ने की फायरिंग। गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहे थे कांग्रेसी। पदेडा के नजदीक हुआ हमला. काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button