अपराधछत्तीसगढ़

भाजपा नेता का शव मिलने से मच हड़कंप..जांच में जुटी पुलिस..

लोरमी/ छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में एक भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लोरमी के गोल्हापारा में सड़क के किनारे भाजपा नेता का शव मिला है। इस घटना से आस-पास के इलाकों में हलचल का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता शत्रुघ्न साहू रविवार की शाम से ही लापता थे। जिसके बाद आज उनका सड़क के किनारे शव मिला। ये पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button