छत्तीसगढ़

दुर्ग जिला के ग्राम मुरमुंदा में आज खाकी की चौपाल दुर्ग पुलिस द्वारा लगाया गया DSP शिल्पा साहू के द्वारा महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा स्थिति को देखते हुए उपलब्ध वस्तुओं से कैसे करना है यह बताया गया एवं ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना, डायल 112 के बारे मे बताया गया,

By Dinesh chourasiya

*खाकी की चौपाल*

ग्राम मुरमुंदा
*दहेज ना लेना ना देना*
*जानो टोनही प्रताड़ना अधिनियम ला*
*लइका मन ला याद करवाओ माता पिता के मोबाइल नंबर ला*
*एक नम्बर सब्बो बर* डायल 112

*माईलोगन अऊ महतारी मन सीखो आत्मरक्षा के गुर ला*

*अपन बैंक से सम्बंधित गोपनीय जानकारी अऊ दस्तावेज झन दुहूँ क़ोई ला*

# *दीदी और महतारी अपन कानूनी अधिकार ला जनों*

आज दिनांक 17 अप्रैल को डॉक्टर अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग , श्री अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्रीमती मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन में श्रीमती शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक IUCAW के द्वारा आज दिनांक17.04.2023 ग्राम मुरमूंदा थाना नंदिनी में *खाकी की चौपाल* लगाई गई जिसमें ग्रामीण उपस्थित हुए जहां उनकी समस्याएं ,शिकायतों को उनसे पूछा गया और बच्चों को गुड टच बैड टच और उनके मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर *1098* बताया गया वहीं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई जहां उनको साइबर सुरक्षा,घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम ,विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया है l
DSP शिल्पा साहू के द्वारा महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा स्थिति को देखते हुए उपलब्ध वस्तुओं से कैसे करना है यह बताया गया एवं ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना, डायल 112 के बारे मे बताया गया, साथ में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी ,जमीन संबंधी ठगी, केवाईसी और बैंकिंग संबंधी ठगी के संबंध में जानकारी दी गई और ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई! जहां रक्षा टीम एवं थाना के स्टाफ उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button