
छत्तीसगढ़
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों की एक बाइक और वॉकी-टॉकी बरामद
छत्तीसगढ़: सुकमा ज़िले के पालामड़गु इलाक़े में व्यापारियों से नक्सलियों द्वारा मारपीट एवं लूटपाट की घटना के बाद उस इलाक़े में डीआरजी सीआरपीएफ़ 223 वी बटालियन एवं ज़िला बल की संयुक्त टीमें उस इलाक़े में भेजी गई थी। जहां तड़के सुबह चार बजे नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हूई उस इलाक़े में सर्चिंग में जवानों ने एक बाइक एवं नक्सलियों के वॉकीटॉकी सेट बरामद किए हैं।
मुठभेड़ में पुलिस ने चार से पाँच नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया है। वहीं मौक़े से भारी मात्रा अन्य सामग्रियाँ भी बरामद की गई है। ग़ौरतलब है की नक्सलियों ने तीन व्यापारियों की बेदम पिटाई की थी जिसमें एक व्यापारी की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस का बल उस इलाक़े में रवाना किया गया था।














