छत्तीसगढ़

CM का आज जशपुर-अंबिकापुर दौरा : सरहुल समारोह में होंगे शामिल, हनुमान जन्मोत्सव में भी लेंगे हिस्सा

रायपुर.:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर, सरगुजा और राजधानी रायपुर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे जशपुर पहुंचेंगे. दोपहर 12.35 बजे सरना पूजा स्थल, दीपू बगीचा में आयोजित खद्दी परब धरती पूजा (सरहुल) समारोह में शामिल होंगे|

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे. उद्बोधन के बाद सीएम विभिन्न समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात भी करेंगे. इसके बाद अम्बिकापुर से दोपहर 3.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे, जहां पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘हुनमान जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में शाम 7.15 बजे शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button