Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय
Trending

बालोद के SDOP विनय कुमार साहू को दो राष्ट्रपति वीरता पदक, नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस का मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस से पहले मिला सम्मान, नारायणपुर में DRG DySP रहते हुए दो अलग-अलग नक्सल अभियानों में दिखाया था शौर्य

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व बालोद जिले के पुलिस विभाग के लिए गौरव का अवसर रहा। जिले में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) के पद पर पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू को नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक (Police Medal for Gallantry-PMG) से सम्मानित किया गया।

वर्तमान में उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू बालोद जिले में SDOP के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें यह वीरता पदक नारायणपुर जिले में DySP DRG के रूप में पदस्थ रहने के दौरान किए गए नक्सल विरोधी अभियानों में साहस एवं वीरता प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया गया है।

 

दो अलग-अलग नक्सल अभियानों के लिए दो राष्ट्रपति वीरता पदक

 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू को दो अलग-अलग नक्सल अभियानों में वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देने के लिए दो राष्ट्रपति वीरता पदक (PMG) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके चुनौतीपूर्ण नक्सल विरोधी अभियानों में निभाई गई भूमिका और कर्तव्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

 

विनय कुमार साहू वर्ष 2022 से 2025 तक जिला नारायणपुर में उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी एवं नक्सल अभियान के रूप में पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

बालोद पुलिस के लिए गौरव का क्षण

 

राष्ट्रपति वीरता पदक देश के लिए साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान को सम्मानित करने वाला महत्वपूर्ण सम्मान है। विनय कुमार साहू को दो वीरता पदक मिलना उनके साहस और समर्पण की उल्लेखनीय उपलब्धि है।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान बालोद पुलिस के साथ-साथ जिले के लिए भी गर्व का विषय है। उनके सम्मान से पुलिस विभाग के जवानों और अधिकारियों में भी कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं साहस के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button