
दुर्ग जिले के ग्राम पुरई में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के खुलेना नया कॉलेज…
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत दुर्ग जिले के ग्राम पुरई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पुरई में भेंट-मुलाकात के दौरान 78 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राही मूलक योजना के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद लोकेश साहू की मूर्ति स्थापना के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्राम नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के लिये नया कॉलेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जायेगा। ग्राम रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किया जायेगा। ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी एवं खोखो सहित) प्रारंभ की जायेगी। शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जायेगा।







मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन कराया जायेगा। नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम- खोपली एवं ग्राम- मुंडेरा में खोले जायेंगे। हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दी जायेगी। ग्राम-पुरेना एवं ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा। ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।







