छत्तीसगढ़

भिलाई न्यूज ₹2500 के लिए आज से बेरोजगारी भत्ता के लिए कर सकते हैं अप्लाई:भिलाई निगम में शिक्षकों और कंप्यूटर ऑपरेटर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Edit by Dinesh chourasiya

बेरोजगारी भत्ता के आवेदन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए आज से आवेदन करना शुरू हो जाएगा। जो बेरोजगार भत्ता पाने के दायरे में आए वो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भिलाई नगर निगम के सभागार में वहां शिक्षकों और कंप्यूटर आपरेटर्स को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में बेरोजगारी भत्ता को लेकर दिए गए प्रशिक्षिण के दौरन निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कई निर्देश दिए। बैठक में रोजगार कार्यालय के अधिकारी तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी मौजूद थे। नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता को लेकर क्लस्टर तैयार किया गया है। बेरोजगारी भत्ता के अप्लाई करने के लिए सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। इसके लिए वेब पोर्टल www.berojgaribhatta.cg.nic में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन के लिए यह लगेंगे दस्तावेज
आवेदन करने के बेरोजगार को उसका जीवित रोजगार पंजीयन कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र तथा नवीनतम कलर फोटो के साथ आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।
हर माह मिलेगा ढाई हजार रुपए भत्ता
बैठक में बताया गया कि पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह 2500 रुपए भत्ता डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
ढाई लाख रुपए वार्षिक से अधिक न हो परिवार की आय
छत्तीसगढ़ शासन ने बेरोजगारी भत्ता की पात्रता तय की हुई है। भत्ता उसी बेरोजगार को दिया जाएगा, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होगा। इसके साथ ही वो 12वीं पास हो। 1 अप्रैल को 12वीं या उससे उच्च योग्यता में 2 वर्ष पुराना जीवित रोजगार का पंजीयन हो। स्वयं के आय का कोई स्रोत न हो और परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button