छत्तीसगढ़राजनीति

सदन में उठा पीएम आवास योजना का मुद्दा, मंत्री ने दिया ये जवाब, बीजेपी विधायकों ने किया वॉक आउट

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान गरीबों को नहीं मिलने का मुद्दा उठा। जिसपर मंत्री ने जवाब दिया, जवाब से असंतुष्ट बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान गरीबों को आवास नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था। विधानसभा में पंचायत मंत्री की ओर से जवाब देते हुए मंत्री मो.अकबर ने कहा कि राज्य सरकार ऋण लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना का राज्यांश देना चाह रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने उसमें अडंगा लगा दिया। जिसकी वजह से लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। इसके बाद मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

Related Articles

Back to top button