भिलाई नगर : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
: नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकास में आया है, जहा पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी कुलदीप सिंह उर्म राहुल 20 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है | नाबालिग पीड़िता की उम्र 17 वर्ष है पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्स्टाग्राम के माध्यम से आरोपी से उसकी पहचान हुई जिसके बाद मामला प्यार मोहब्बत में तब्दील हो गया, उसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शाररिक संबंध बनाया, शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने मंदिर ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली, जिसके बाद आरोपी के साथ वो सेक्टर 7 में एक किराये के मकान में रहने लगे, पीड़िता के अनुसार राहुल के माता पिता ही घर का किराया से लेकर खाने पिने का खर्चा संभाल रहे थे, माता पिता दोनों का हमेशा हमारे घर आना जाना बना रहता था, पीड़िता ने बताया की राहुल नशे की हालत में उसके साथ आये दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिसके चलते मकान मालिक ने सेक्टर 7 से घर खाली करा लिया, जिसके बाद वो लोग खुर्सीपार में कमरा लेकर रहने लगे, पीड़िता बताती है कि इसी बीच वो गर्भवती हो गई, गर्भवती होने की बात पर राहुल के माता पिता नाराज़ हो गए और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे, जब पीड़िता गर्भपात कराने राजी नहीं हुई तो एक दिन राहुल के माता पिता घर पहुचे और उसका हाथ पैर पकड़ लिए और राहुल ने गर्भपात वाली दवा जबरदस्ती उसे पिला दी, और उसे गर्भपात कि पीड़ा झेलनी पड़ी, पीड़िता बताती है कि उसके बाद आरोपी राहुल ने घर से दुरी बना ली और अपने माता पिता के घर 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड जाकर रहने लगा, और जब पीड़िता भी रहने पहुची तो उसे बुरा भला कहकर वहा से भगा दिया गया, जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस अधीक्षक से की, शिकायत के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन जबरदस्ती उसका गर्भपात करने में उसके माता पिता शामिल थे, उनपर पुलिस कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है,
वही इस पुरे मामले पर भिलाई नगर सीएसपी निखिल राकेचा ने बताया कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभी पीड़िता का 164 का बयाँन होना बाकि है, पीड़िता के बयान में जो भी बिंदु आयेंगे उसके आधार पर जांच कर और भी धारा जोड़ी जायेगी, उन्होंने बताया कि फ़िलहाल मामले में 376 और पक्सो एक्ट लगाया गया है, और कार्यवाही की जा रही है !
बाईट : निखिल राकेचा ( सीएसपी भिलाई नगर )
बाईट : नाबालिग पीड़िता







