छत्तीसगढ़

खेत में अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश मिलने से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

 

 

दुर्ग : CG CRIME : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खेत में एक अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है.

 

 

 

 

 

CG CRIME : पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

 

 

बताया जा रहा है कि, बोड़ेगांव के खेत में अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश मिली है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है. पुलिस को शव से कुछ दूरी पर शराब की बोतल और अन्य स्थान पर मृतक के कपड़े और चप्पल मिले हैं. जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है.

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार 3 से 4 लोग इस घटना में शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान के बाद आरोपी को तलाशने में मदद मिलेगी. इसलिए सबसे पहले शव का पीएम कर उसकी पहचान के लिए आसपास के CCTV  फुटेज, शराब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button