
महासमुंद। जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत हुई है. इस हादसे में मौके पर 2 लोगों की मौत हुई है. वही 20 अन्य घायल बताए जा रहे है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पिकअप में 25 यात्री सवार थे|
6 लोगों की हालत गंभीर है. सभी घायलों को डायल 112 के वाहन से जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पीएम के बाद शव को सौंप दिया जाएगा।














