CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

शराब के नशे में घर पहुंचा पिता … बेटी को सोता देख बिगड़ गई नियत… बेटे को बाहर खेलने भेजकर बेटी से किया दुष्कर्म, मां गई थी काम पर

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। इस बारे में जब बेटी ने मां को बताया तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद मां ने सीधा थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद जामुल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

26 मार्च को एक महिला रोती बिलखती अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। उसने बताया कि वो रोजी मजदूरी करती है। उसकी एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति आदतन शराबी है और काम पर भी नहीं जाता है। 25 मार्च को वो काम पर गई हुई थी।

दोपहर के समय पिता नशे में घर पहुंचा। बेटी घर पर सो रही थी। उसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को बाहर खेलने भेज दिया था। इसके बाद लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर धमकी दी कि वो अगर किसी को कुछ बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।

मां जब शाम को काम से घर लौटी तो पिता घर से गायब था। बेटी डरी सहमी बैठी हुई थी। मां ने उसे देखकर प्यार से पूछा तो वो बिलख-बिलख कर रोने लगी। मां घबरा गई। उसने उसे दिलासा दिया और पूछा। फिर उसने जो सच्चाई बताई तो मां के होश उड़ गए। इसके बाद अगले दिन 26 मार्च को वो जामुल थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button