छत्तीसगढ़शिक्षा-नौकरी

शीतलहर के चलते दुर्ग जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में किया बदलाव… जानिए न्यू टाइमिंग और कब से ऑर्डर होगा लागू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दुर्ग जिले में भी ठंड से हाल बेहाल है। इसे देखते हुए दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने अब स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया हैं। इस आदेश के अनुसार स्कूल अब सुबह 7:00 के जगह सुबह 8:00 बजे से लगेंगे।

दुर्ग जिला प्रशासन ने 2 पालियो में चलने वाले स्कूलों के लिए सुबह 8:00 से 12:15 और दोपहर 12:30 से 5:00 तक का समय निर्धारित किया है। कल से ही यह आदेश लागू हो जाएगा। प्रशासन के इस फैसले से बच्चों को रहत मिलेगी। इस बार जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

जिले में पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुबह ठंड स्कूल जाने में बहुत परेशानी हो रही थी । लगातार स्कूलों के समय में भी बदलाव करने का मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने यह आदेश जारी कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button