छत्तीसगढ़

जिले में बादलों ने ली करवट, गरज चमक के साथ हुई जोरदार बारिश। मौसम बना खुशनुमा, लोग ले रहे हैं, बारिश का मजा

 

 पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। जहां जिले में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। जहां लोग बारिश का मजा ले रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे में मायूसी सी दिखाई पड़ रही है। एक ओर अगर बात की जाए तो यह वर्षा कहीं ना कहीं किसानों के चेहरे के मायूस करने वाला है।

जहां किसानों के द्वारा लगाया गया फसल को कहीं ना कहीं नुकसान हो जाएगा। तो दूसरी ओर आम एवं अन्य चीजों के लिए फायदेमंद साबित होगा।   साथ ही पूर्व में मौसम विभाग ने जोरदार वर्षा एवं ओले गिरने की संभावना जताई थी।

जोकि मौसम विभाग की दी हुई जानकारी एवम संभावना सही दिखाई दे रही है। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण जिले के कुछ स्थानों में पेड़ गिरने की जानकारी भी प्राप्त हुई है

Related Articles

Back to top button