
छत्तीसगढ़
अरविन्द केजरीवाल कल जारी करेंगे AAP का घोषणा पत्र, भगवंत मान भी होंगे साथ
By Dinesh chourasiya
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी रायपुर में दौरे पर होंगे। वे यहाँ पार्टी नेताओ की बैठक लेंगे और उनसे चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही केजरीवाल कल आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए घोषणापत्र भी जारी करेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ होंगे। साथ ही कई बड़े नेता भी पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
पार्टी सूत्रों की माने तो कल ही उम्मीदवारों की सूची को भी केजरीवाल हरी झंडी दे सकते है। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जल्द सबके सामने होगी। बहरहाल जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई होंगी वह है आप का मेनिफेस्टो है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में शराबबंदी, फ्री बिजली, फ्री बस सेवा, कर्ज माफ़ी के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरे सुविधाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती है।







