
छत्तीसगढ़
रायपुर न्यूज़ 💫पहले गाड़ी बुक कर बुलाया, फिर कर दी हत्या, अब दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
By Dinesh chourasiya
रायपुर : : अभनपुर के खौला में हत्या का मामला सामने आया है, आरोपियों ने मृतक को गाड़ी बुक कर बुलाया था, जिसके बाद हत्या के वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है की मृतक के नाम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी. पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, हत्यारो ने रायपुर निवासी मृतक को गाड़ी बुक कर बुलाया था, जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने इससे पहले भी कई बार मृतक की गाड़ी बुक कर चुके थे, आरोपियों ने 14 अप्रैल की रात में इस घटना को अंजाम दिए थे. उसके बाद 15 अप्रैल की रात अपने घर के पीछे शव को दफनाया था, साथ ही मृतक का मोबाईल भी दंतेवाड़ा में फेक आए थे.


















