CRIMEअपराधदेश-विदेश

दिल्ली से अमृतसर जा रही थी ‘शान-ए-पंजाब’, अचानक से 8 डिब्बे खुलकर हो गए अलग

पानीपत : पानीपत जिले में समालखा रेलवे स्टेशन एरिया में मनाना गांव में फाटक के पास बुधवार सुबह चलती शान-ए-पंजाब ट्रेन के डिब्बे अचानक अलग हो गए। अचानक से ट्रेन के डिब्बे अलग होते देख सवारियों सहम गई। लेकिन गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी मिलते ही ड्राइवर और गार्ड ने समझदारी दिखाते हुए ब्रेक लगा दी और ट्रेन को रोक दिया।

जानकारी के अनुसार, शान-ए-पंजाब ट्रेन नई दिल्ली से चलकर अमृतसर पंजाब जा रही थी। जैसे ही ट्रैन ने समालखा रेलवे स्टेशन क्रॉस करके मनाना फाटक के पास पहुंची तो 7 बजकर 51 मिनट पर ट्रेन की कल पिंक खुल गई। इसकी वजह से ट्रेन के 8 डिब्बे अलग हो गए और ट्रेन आगे चली गई। जैसे ही ड्राइवर और गार्ड को इसकी सूचना मिली दोनों ने समझदारी से काम लेते हुए ट्रेन को कुछ दूरी पर जाते ही रोक दिया। उसके बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई और सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

इसके बाद इंजीनियर्स की की मदद से ट्रेन के डिब्बों को दोबारा से जोड़कर 8 बजकर 32 मिनट पर दोबारा से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन के डिब्बे दोबारा से जोड़ने में 40 मिनट का समय लगा और इस दौरान ट्रेन 40 मिनट लेट हो गई। गनीमत यह रही है कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button