
फाइट द बाइट एवं मोर शहर, मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत व्यवस्था बिगाड़ने वालों को निगम अधिकारियों ने दी समझाईश नही समझने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही:
दुर्ग। नगर पालिक निगम मोर शहर मोर जिम्मेदारी एवं फाइट द बाइट के तहत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व विभाग व नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गश गुप्ता ने अपने टीम के साथ पहुँचकर केलाबाड़ी चौक से होते हुए कसारीडीह,आजाद चौक,कन्हैयापुरी,मुक्त नगर होते हुए महाराजा चौक तक सड़क के करीब फल ठेले वाले, गन्ना रस खोमचे व दुकानदारो को दुकान के बाहर समान सजाकर रखने वाले 122 दुकानदारो को कड़ी चेतवानी देते हुए समझाया कि सामान बाहर निकालकर व्यवसाय न करें।
इसके अलावा चौक चौराहों व दुकान के बाहए लगे बैनर पोस्टर को निकालकर जब्त किया गया। दुर्गेश गुप्ता ने कार्रवाही के दौरान आस पास व्यवसाय करने वाले दुकानदारो को चेताया कि अव्यवस्थाओं के कारण नागरिको को आवागमन में बाधा पहुंचती है, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है।दुकान के बाहर व्यवसाय करने वालों को समझाइस देते हुए सामान दुकान के भीतर करवाया और फल ठेले सहित अन्य ठेले वाले दुकानदारो को अंतिम चेतावानी दी।







दोबारा सड़क या दुकान के बाहर सामान सजाकर रखने पर सामान जप्ती के साथ जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी। कार्रवाही के मौके पर दुर्गेश गुप्ता के अलावा टीम अमला मौजूद रहें। मोर शहर, मोर शहर मोर जिम्मेदारी व फाइट द बाइट अभियान के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम के साथ मिलकर वेलफेयर के कार्य को और बेहतर स्वरूप देने की तैयारी की है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अधिकारियों को निदेर्शित किया कि चौक चौराहों सहित बाजार के क्षेत्रों में प्रतिदिन निगरानी रखें, शहर के मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम द्वारा सड़क किनारे सड़क से कबाड़ वाहन, चौक चिराहो से ठेले खोमचे को व्यवस्थित करने की कार्रवाही करने को कहा।






