छत्तीसगढ़

लोगों को नशा से बचाने राज्य में चलेगा वृहद जन आंदोलन…राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री बघेल को पत्र लिखकर किया आग्रह……

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

लोगों को नशा से बचाने राज्य में चलेगा वृहद जन आंदोलन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री बघेल को पत्र लिखकर किया आग्रह

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की जनता को नशे से बचाने के लिए वृहद आंदोलन की शुरूआत करने का आग्रह किया है। उन्होने पत्र में कहा है कि नशा हमारे जीवन के लिए हानिकारक है। समाज के सभी वर्गाे को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। आपकी सरकार आने के बाद आपने पुलिस और सरकार के माध्यम से मिलकर महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला आयोग सबने मिलकर प्रयास किया है कि नशे पर रोक लग सके और इसका असर भी हुआ हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button