छत्तीसगढ़

शिक्षक ने बच्चियों से की अश्लील हरकतः आधा स्कूली ड्रेस उतरवाकर कराया डांस, बताने पर दी मारने की धमकी, आरोपी अरेस्ट

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले (Jabalpur District) में स्कूली बच्चियों से अश्लील हरकत करवाने का मामला सामने आया है, जहां बच्चियों से एक शिक्षक ने आधा ड्रेस (half dress) (ट्यूनिक) उतरवाकर डांस करवाया। वहीं घर में बताने पर मारने की धमकी दी। घटना 11 मार्च की है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रिंसिपल ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी टीचर (teacher) के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला घमापुर थाना इलाके के शासकीय स्कूल का है। यहां बच्चियों के इच्छा के खिलाफ शिक्षक ने आधा ड्रेस (ट्यूनिक) उतरवाकर पहले तो उनसे डांस करवाया। बाद में इसकी जानकारी घर में देने से मारने की धमकी दी। आरोपी टीचर के डर से बच्चियों ने घटना का जिक्र नहीं किया था। घटना सामने आने के बाद आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की गई।

इस पूरे मामले में घतापुर थाना प्रभारी चंद्रकांत झा ने बताया कि बच्चियां अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामसिंह ठाकुर (58) खिलाफ धारा 354 (A), 75 और धारा 10 पाॅक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस तथ्य की विवेचना करते हुए आगे की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button