Uncategorized

भिलाई में बदमाश दीपक नेपाली समेत तीन को सात साल की सजा दुकानदार से किए थे मारपीट 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग| वैशाली नगर थाना के निगरानी बदमाश दीपक सिंह उर्फ दीपक नेपाली और उसके दो साथियों को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। आरोपियों ने किराना दुकानदार के उधारी देने से इंकार करने पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया था। अपर सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार टामक की अदालत ने तीनों को सात-सात साल का सश्रम कारावास और 3-3 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक अरशद खान ने की। उन्होंने बताया कि 20 मई 2022 की रात 11 सुभाष चौक कैंप-1 में प्रार्थी राममोहन साहू की डेली नीड्स की दुकान पर आरोपी दीपक नेपाली, गुरुमीत सिंह और संतोष शर्मा उर्फ मथुरा सिगरेट-गुटका खरीदने पहुंचे। दिया। पेमेंट को लेकर विवाद हुआ। तीनों आरोपियों ने हत्या की नीयत से उसके गाल से गले तक चाकू से वार कर दिया।

Related Articles

Back to top button