छत्तीसगढ़

पत्नी से मिलने जा रहे पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत

जशपुर। जिले में पदस्थ बलौदा बाजार के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई. ड्यूटी खत्म कर वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में जान गवाने वाले मृतक पुलिस जवान का नाम युगल किशोर सिन्हा है। यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

इस हादसे में जान गवाने वाला मृतक युगल किशोर सिन्हा पुलिस का जवान था. युगल बलौदाबाजार जिले के रहने वाले थे जो जशपुर में पदस्थ थे. वह तपकारा के जाम बहार अपने ससुराल कार से जा रहा थे। तभी केरसई गांव के पास घटना हो गई। घटना की वजह सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button