Uncategorized

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल-ट्रक, 4 की मौत बैलेंस बिगड़ने से हादसा; 5 की हालत गंभीर, 9 लोग सवार थे

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। ग्राम पंचायत आगरपानी के चाटा गांव के पास मोड़ में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

11 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने बोरवेल गाड़ी को खाई में गिरा देखा। उन्होंने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का मलबा हटाया तो देखा लोग दबे हुए मिले। ट्रक के नीचे दबे कुछ लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए दिखाई दिए। घायलों को कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें कवर्धा रेफर किया गया है।

ट्रक के नीचे दबे थे मजदूर, पुलिस ने रेस्क्यू कर 5 घायलों को बाहर निकाला।

ट्रक के नीचे दबे लोगों ने लगाई आवाज

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5 बजे की है। खाई में बड़े पत्थर होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में बोरवेल खनन का सामान लदा था। वह शहडोल से पंडरिया का तरफ आ रहा था।

गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें जशपुर के 6 और तमिलनाडु के 3 लोग रहने वाले थे। मृतकों के नामों की जानकारी अभी नहीं पाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गाड़ी में बोरवेल खनन का सामान लदा था, जिसमें कुल 9 लोग सवार थे।

कुछ लाशें अकड़ गई थी

हादसे को काफी देर हो चुका था, क्योंकि इनमें से कुछ लाश अकड़ गई थी। इस रास्ते से लोगों का आवाजाही काफी कम होती है। जिसके कारण हादसे का वक्त पर पता नहीं चल सका होगा। सुबह ग्रामीण जब जंगल की तरफ गए तो गाड़ी गिरी मिली।

Related Articles

Back to top button