छत्तीसगढ़

CG NEWS : नशे में 3 माह की बच्ची के ऊपर बैठ गया युवक, मासूम की मौके पर मौत, पसरा मातम

अंबिकापुर। CG NEWS : अंबिकापुर से रौंगटे खड़े करने वाली खबर आ रही है। शराब के नशे में एक युवक 3 साल के मासूम के उपर बैठ गया। इस घटना में मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस आरोपी शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र के गिरहुलडीह का है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

 

जानकारी के मुताबिक 3 साल की मासूम बच्ची को खाट पर लिटाकर मां काम कर रही थी, इसी दौरान एक शराबी बच्ची के ऊपर ही आकर खाट पर बैठ गया। इधर लोगों ने देखा तो तुरंत ही शराबी को उठाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गयी थी। इधर घटना के बाद सीतापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शराबी को अपने गिरफ्त में लिया। घटना के बाद परिवार में शोक है।

 

 

 

 

वहीं पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button