
छत्तीसगढ़
Breaking news : भाई ने भाई की कर दी हत्या, विवाद के बाद सिर पर पत्थर मारकर हुआ फरार
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर में मंगलवार शाम को हत्या की बड़ी वारदात हो गई है। यहां पर एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। दोनों में विवाद हुआ और उसके बाद यह खौफनाक घटना हो गई। मोहन नगर पुलिस मौके पर हैै। फिलहाल घटना की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला शंकर नगर का है। मंगलवार शाम लगभग 4 बजे यहां पर दो सगे भाइयों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने भारी पत्थर से बड़े भाई के सिर पर मार दिया। इससे बड़ा भाई तडपकर नीचे गिर गया। पत्थर मारने के बाद छोटा भाई वहां से भाग गया। घायल बड़े भाई को तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मोहन नगर पुलिस आरोपी छोटे भाई की पता तलाश कर रही है।














