छत्तीसगढ़

स्पा सेंटर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, 500 रुपए में होता था लड़कियों का सौदा, कई लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

जींदः Sex Racket Busted  लाख कोशिशों के बाद भी हरियाणा में सेक्स रैकेट थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों में लगातार सेक्स रैकेट का खुलासा हो रहा है। इसी बीच अब जींद शहर में पुलिस ने सपा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली और दूसरे शहरों से लड़कियां लाकर यहां रखी गई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, जींद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि रानी तालाब के पास बाजार शोरूम के ऊपर सपा सेंटर है, जिसमें देह व्यापार भी किया जा रहा है। पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर यहां भेजा। बोगस ग्राहक से इशारा मिलते ही पुलिस ने छापा मार दिया। यहां काउंटर पर पंकज वर्मा मिला।

इसके बाद यहां बने कमरों की तलाशी ली गई तो 2 कमरों में लड़के-लड़की संदिग्ध हालात में मिले। वहीं कुछ कमरों में लड़कियां ग्राहकों का इंतजार करते मिली। पुलिस ने सपा सेंटर संचालकों और यहां संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूसरे प्रदेशों से लाई गई थी युवतियां

बताया जा रहा है कि सपा सेंटर में जिस्मफरोसी के लिए दिल्ली से लड़कियों को लाकर रखा गया था। ग्राहकों को आने के बाद च्वाइस के अनुसार लड़कियों को परोसा जाता था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक ग्राहक से 500 रुपए लिए जाते थे, इसमें से करीब 30 प्रतिशत रुपए देह व्यापार वाली लड़की को तथा बाकी रुपए सपा सेंटर संचालक खुद रख लेते थे।

 

Related Articles

Back to top button