CRIMEछत्तीसगढ़

National News : घायल पति को पीठ पर लादकर SP Office पहुंची महिला, पुलिस पर लगाए आरोप, जानिए पूरा मामला…

मध्यप्रदेश। शहडोल में बीते दिन एक महिला अपने घायल पति को पीठ पर लादकर SP कार्यालय पहुंची। इस महिला की शिकायत थी कि उसके पति के साथ बदमाशोें ने मारपीट कर पैसे छीन लिया। और पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी मुकेश वैश्य ने सोाहागपुर TI को इस मामले में और धाराएं बढ़ाने के लिए कहा है।

ये है मामला

एएसपी ने बताया कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के हर्री निवासी गेंदलाल यादव 42 वर्ष के साथ मारपीट की गई है। जब वह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने गेंदलाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के साथ साथ उसके पास रखे पैसे भी छीनले गए। घायल गेंदलाल को ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के अनुसार सोहागपुर पुलिस ने आरोपित विपिन यादव, कमली यादव एवं दिनेश यादव पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया। लेकिन गेंदलाल की पत्नी इस बात से संतुष्ट नहीं थी जिसकी शिकायत लेकर वह स्वंम एसपी कार्यालय आई थी। घायल गेंदलाल की पत्नी रानी यादव मंगलवार को पति को अपने कंधों में लादकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। रानी यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि मामूली धाराओं में सोहागपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। मारपीट की घटना में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। महिला का कहना था कि धाराएं बढ़ाई जाएं।

 

Related Articles

Back to top button