छत्तीसगढ़

भिलाई न्यूज़ 💫NSUI ने किया ED का पुतला दहन:लगातार नेताओं और व्यापारियों के यहां की जा रही छापेमारी का जताया विरोध

By Dinesh chourasiya

भिलाई एनएसयूआई ने सुपेला घड़ी चौक पर ईडी का पुतला दहन किया। इस मौके पर एनएसयूआई के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अकाश कन्नौजिया ने बताया कि ईडी छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों के यहां लगातार छापेमारी कर कर रही है। ये कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से की जा रही है। उनके द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा राह है।

इसी के विरोध में शुक्रवार को पूरे प्रदेश भर में एनएसयूआई द्वारा पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया गया है। इसी कड़ी में एनएसयूआई की दुर्ग इकाई ने भी जिलाध्यक्ष गुरलीन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को ईडी का पुतला दहन किया गया।

विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता

ईडी के द्वाया किया जा रहा षडयंत्र नहीं होगा सफल
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गुरलीन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की छवि को खराब करने के लिए ईडी द्वारा लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरे प्रदेश सरकार को बदनाम करने की नीयत से कांग्रेस नेताओं के घर ईडी भेजकर गलत कार्रवाई करवा रही है।

Related Articles

Back to top button