
भिलाई में बाबा बालकनाथ का 60 वां महायज्ञ 10 से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी बाइक रैली 17 को महाभंडारा का आयोजन
By Dinesh chourasiya







भिलाई के खुर्सीपार भिलाई स्थित सिद्ध बाबा बालकनाथ मन्दिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महायज्ञ एवं महाभंडारा का आयोजन 10 मार्च से होगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
आयोजन की व्यवस्था को लेकर मन्दिर समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें हरगोपाल मस्ताना के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाबा का 60वां महायज्ञ का आयोजन 10 से 18 मार्च तक किया जाएगा। पहले दिन 10 मार्च को नगर भ्रमण के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में शुरू होकर रैली शहर के विभित्र जगहों से घूमकर वापस मंदिर में आएगी। 15 मार्च शुक्रवार को हर वर्ष की तरह झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो सुबह 7 बजे मंदिर परिसर से शुरू होकर खुर्सीपार के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए बाबा के जयकारे करते हुए वापस मंदिर में आएगी। अगले दिन 16 मार्च शनिवार को बाबा का अभिषेक किया जाएगा।
रविवार 17 मार्च को बाबा का विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिवस सोमवार 18 मार्च को पूर्णाहुति होगी। इसमें भी हजारों की संख्या में भक्त शामिल होंगें। इस अवसर पर कांतिलाल शर्मा, विपिन ओझा, ित्रलोक सिंह, अनिल अग्रवाल, पतराम अग्रवाल, संजय ओझा, आशीष खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।




17 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। जिसमें करीब 50 से 60 हजार भक्त प्रसाद लेंगे। इसके बाद 18 मार्च को पूर्णाहुति देकर कार्यक्रम का समापन होगा जिसमें हजारों की संख्या में बाबा के भक्त उपस्थित होंगे। इसी समय भजन का भी आयोजन में जिसमें दास लखविंदर लाखा के द्वारा बाबा जी का भजन किया जाएगा। दर्शन सत्र से शुरू होकर रात्रि तक रहेगा, जिसमें लगभग 70 हजार लोग बाबा के श्रृंगार का दर्शन करेंगे।




