CG में पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे थे 3 भैंस गौ सेवकों ने पीछा कर पकड़ा, ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya

बेमेतरा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में गौ सेवकों ने 3 भैंसों से भरी पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि भैंसों को बिना वैध दस्तावेजों के ठूंस-ठूंसकर मध्यप्रदेश की ओर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।







गौ सेवक मनीष शुक्ला के अनुसार, 29 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम चौरेंगा के मरघट के पास से सफेद बोलेरो पिकअप में तीन भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही गौ सेवकों ने वाहन का पीछा शुरू कर दिया।
रोकने की कोशिश पर नहीं रोकी गाड़ी




गौ सेवकों ने बालसमुंद-चंदनू रोड पर पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद जैतखाम के पास घेराबंदी कर पिकअप क्रमांक CG10 AN 1090 को रोक लिया गया।
वाहन की तलाशी लेने पर डाले में तीन भैंसें मिलीं। पुलिस के मुताबिक, पशुओं को चारा-पानी और पर्याप्त हवा की व्यवस्था के बिना ठूंसकर ले जाया जा रहा था। इसे पशु क्रूरता का मामला माना गया है।
ड्राइवर और पशु मालिक समेत 3 गिरफ्तार
पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम धनुष यादव (32) निवासी भदराली बताया। पिकअप में बैठे दूसरे व्यक्ति की पहचान रमेश साहू (26) निवासी चौरेंगा के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पशु मालिक कालीचरण साहू (23) निवासी चौरेंगा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।

भैंस और पिकअप जब्त
पुलिस ने तीनों भैंसों के साथ उनके परिवहन में इस्तेमाल पिकअप को जब्त कर लिया है। पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और इसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और छत्तीसगढ़ पशु परिवहन अधिनियम 1978 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया






