Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट:मैनपाट घूमने आए रायपुर के युवक-युवती नदी में बहे, लड़की को बचाया, लड़के का शव मिला

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर बहुत भारी से बेहद भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है।

इधर, सरगुजा के मैनपाट घूमने आए युवक-युवती बाइक समेत घुनघुट्टा नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति रस्सी लेकर मौके पर पहुंचा और करीब एक किलोमीटर दूर तक बह चुकी युवती को रस्सी फेंककर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

युवक तेज बहाव में बह गया और डूब गया। रविवार सुबह उसका शव करीब 3 किलोमीटर दूर नदी किनारे मिला। दोनों रायपुर से मैनपाट घूमने आए थे। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

मैनपाट में घुनघुट्टा नदी में बहे युवक लाश बरामद की गई।

कोरबा में दादर नाला उफान पर

इस बीच कोरबा शहर का दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह नाला पार कर रही स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में डूब गई। गाड़ी में सवार तीन दोस्तों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आधे घंटे बाद गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया गया।

इसके अलावा कनकी-सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर एसईसीएल कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा बहकर आ गया। इससे सड़क पूरी तरह मिट्टी और कीचड़ से भर गई। इस दौरान एक कार और यात्री बस मलबे में फंस गई। कार पूरी तरह मिट्टी में डूब गई, जबकि बस के पहिए फंस गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं

Related Articles

Back to top button