भिलाई के कैम्प 2 , वार्ड 34 में एक घर में चल रहे जुआ पर पुलिस की रेड, 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹3 लाख 16 हज़ार 930 रुपये एवं 12 मोबाइल जप्त
By Dinesh chourasiya


थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड 34 कैम्प 1 थाना छावनी में एक घर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम एवं एसीसीयू की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 12 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए।







आरोपियों के विरुद्ध थाना छावनी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
▪️ घटनास्थल :
वार्ड 34 कैम्प 1 थाना छावनी




▪️ आरोपी का नाम :
1. महेंद्र कुमार सोनकर पिता बब्बर सोनकर उम्र 52 साल पता फल मार्केट कैंप 2
2. कलीम खान पिता रज्जाक अली उम्र 67 साल पता बाबूलाल किराना स्टोर कैंप 2
3. जी शिवा शंकर राव पिता जी रमलू उम्र 47 साल पता पदम नगर भिलाई 3
4. आशीष ताम्रकार पिता ्गीय शंकर लाल ताम्रकार उम्र 42 साल पता शंकर नगर दुर्ग
5. श्रीधर्मांझी पिता खेत्रो मांझी उम्र 55 साल पता बालाजी नगर खुर्सीपार
6. प्रेम प्रेमचंद पिता शिवनाथ उम्र 51 साल पता सुंदर विहार गार्डन के पास थाना जामुल
7. ऐन धन राजू पिता नारायण 44 पता संतोषी पारा कैंप 2 भिलाई
8. भगवत प्रसाद पिता मुपत दास 60 पता बेरेभाट थाना नंदिनी
9. सपन चंद्र डे पिता M C डे 54 वर्ष पता सुभाष नगर नंदिनी रोड भिलाई
10. राजेंद्र कुमार कौशिक पिता भगवती प्रसाद 61 पता सेक्टर 2 सड़क 14(9D) भिलाई
11. दिनेश साओ पिता गुजूर साओ 42 पता शासकीय अस्पताल सुपेला के पास कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला
12. बलजिन्दर सिंह पिता जोगेन्दर सिंह उम्र52 वर्ष निवासी नेहरू नगर भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम – 3,16,930/-
2. 52 पत्ती ताश
3. 12 नग विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹200000/-
–
कुल जप्ती मूल्य : ₹5,16,930/-
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी एवं एसीसीयू की टीम का सराहनीय योगदान रहा। रेड कार्यवाही में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।





