Uncategorized

CG में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को पिकअप से कुचलवाया:1 लाख की सुपारी दी, एक्सीडेंट मान रही थी पुलिस; मां ने खोला अफेयर का राज

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या करा दी। मनीषा और श्रीकांत रवि (40) की शादी को 13 साल हो गए थे, उनके 3 बच्चे हैं, लेकिन मनीषा का अफेयर मोहम्मद हसन के साथ था। दोनों मिलकर श्रीकांत को हटाना चाहते थे।

बॉयफ्रेंड ने श्रीकांत को मारने के लिए एक पिकअप ड्राइवर को 1 लाख की सुपारी दी। पिकअप ड्राइवर ने जानबूझकर श्रीकांत की बाइक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना जून 2025 की है। पुलिस इसे अभी तक एक्सीडेंट मान रही थी। लेकिन मृतक की मां ने पुलिस को बहू के अफेयर के बारे में बताया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 की तलाश जारी है।

किराए पर रहने आए लड़के से अफेयर

दरअसल, श्रीकांत रवि (40) बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का रहने वाला था। उसकी शादी करीब 13 साल पहले झारंखड के देवीगंज की रहने वाली मनीषा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।

झारखंड के रंका के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मोहम्मद हसन रामानुजगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था और कुछ समय तक श्रीकांत के घर में किराए पर रहा था। इसी दौरान मनीषा और मोहम्मद हसन के बीच अवैध संबंध बन गए।

अफेयर का पता चला तो पति-पत्नी में विवाद

इसकी जानकारी श्रीकांत को होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि मनीषा और मोहम्मद हसन साथ रहना चाहते थे। इसके लिए दोनों ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पिकअप ड्राइवर ने रौंदा, मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मनीषा ने फोन कर श्रीकांत को झारखंड के चिनियां बुलाया था। श्रीकांत अपनी बाइक से चिनियां जा रहे थे। इसी दौरान बरवाहा मोड़ के पास पिकअप ड्राइवर परवेज अंसारी ने जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के लिए 1 लाख की सुपारी दी थी

पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश के तहत पिकअप ड्राइवर को ऑनलाइन एक लाख रुपए दिए गए थे। घटना के बाद श्रीकांत की मां शांति देवी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की साजिश का खुलासा हुआ और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल

  1. मनीषा, मृतक की पत्नी
  2. हसन अंसारी, पिकअप ड्राइवर
  3. परवेज अंसारी, हादसे के वक्त पिकअप पर सवार था

दूसरा मामला – मुर्गा नहीं बनाया तो पत्नी को मार डाला

जिले में हत्या का दूसरा मामला भी सामने आया है। जहां मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना 29 अगस्त 2026 को जोकापाठ (लालदारा) गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान दुखनी बाई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति रमेश कोरवा (28) है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

…………………….

Related Articles

Back to top button