छत्तीसगढ़

नक्सली संगठनों के 4 सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वर्दी, बैनर, समेत 12 वॉकी टॉकी जब्त

धमतरी : पुलिस ने लंबे समय से माओवादी संगठनों से जुड़े 4 नक्सली सहयोगियों को धरदबोचा है. इनमें से कोई किसी वारदात में शामिल नहीं रहे हैं, लेकिन नक्सलियों के लिए वसूली करना, उन्हें मदद करना, समान पहुंचाना, माओवाद का प्रचार करने जैसे काम करते रहे हैं.

पुलिस को लगातार इनकी सक्रियता की सूचना मिल रही थी. जिस पर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं 12 वॉकी टॉकी, नक्सल साहित्य, वर्दी, बैनर, बाइक जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक गरियाबंद का जबकि 3 धमतरी जिले के रहने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button