
दूधमुहे बच्चे का शव लेकर 2 दिनो तक घूमती रही महिला , किसी ने नहीं की मदद फिर तीसरे दिन हुआ ये कि.. जानिए क्या हैं पूरा मामला
कांकेर मुनादी। मानसिक रूप से कमजोर एक महिला 2 दिनो तक अपने दूधमुहे बच्चे का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए भटकती रही लेकिन 2 दिनो तक उसके बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया।
पूरा मामला कांकेर का है।बताया जा रहा है की मानसिक रूप से कमजोर एक महिला के दुष्मुहे बच्चे की दो दिन पहले मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक बच्चा काफी कुपोषित था और कुपोषण के चलते उसकी मौत हो गई । लेकिन 2 दिनो तक मृत बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया ।







बताया जाता है कि तीसरे दिन जब इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और नगर निगम के लोगो को मिली तो दोनो की टीम की मौजूदगी में तीसरे दिन बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।
महिला 2 दिनो तक दूधमुहे बच्चे के शव को लेकर इधर उधर भटकती रही लेकिन किसी ने महिला की कोई मदद नहीं की आखिरी में पुलिस और नगर निगम के द्वारा बच्चे का अंतिम संस्कार कराया गया।











