CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

ग्राम रसमड़ा बायपास रोड नियर टापवर्थ फैक्ट्री के पास अज्ञात घायल अवस्था में घटना स्थल पर मिला.. जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था.. जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई..

दुर्ग :पुलिस चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग के ग्राम रसमड़ा बायपास रोड नियर टापवर्थ फैक्ट्री के पास अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 50-55 वर्ष जो कि दिनांक 29/01/2023 को सुबह लगभग 06.15 बजे घायल अवस्था में घटना स्थल पर पड़ा था जिसे उपचार हेतु बाफना टोलप्लाजा के एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल दुर्ग ले जाकर इलाज हेतु भर्ती कराया गया था जो इलाज के दौरान दिनांक 29.01.23 के सुबह 11.00 बजे उक्त व्याक्ति की मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 17/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर उक्त शव को वारिसान पतातलास हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग मरचुरी में रखा गया है। जिसका आज तक पता नहीं चला है कृपया अज्ञात मृतक पुरुष की पतासाजी करने दैनिक समाचार पत्रो में प्रकाशन करने का कष्ट करें। एंव पता चलने पर चौकी अंजोरा थाना पुलगांव को सूचित करे ।

हुलिया – अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 50-55 वर्ष रंग गोरा दुबला पतला बदन दाढी मुंछ, बाल सफेद पका हुआ है, बदन में हल्का काला उलन जैकेट एवं हरे रंग का टी शर्ट एवं काला लोवर पहना हुआ है।

संपर्क-

(01) पुलिस चौकी अंजोरा जिला दुर्ग फोन नं. 0788-2623441 मो. नं. 94791-92060

(02) पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई जिला दुर्ग फोन नं. 0788-2283151,

Related Articles

Back to top button