
देश-विदेश
सांप के साथ खिलवाड़ करना युवक को पड़ गया भारी, Kiss करने की कोशिश की तो पड़ गए लेने के देने, बदले में सांप ने चूम लिया तो मच गई भगदड़
डेस्क;सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो बेहद खतरनाक होते हैं. और हमें डरा देते है. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का कोबरा सांप को पकड़कर बैठ जाता है और उसे किस करने की कोशिश करने लगता है. लेकिन सांप को उसकी ये हरकत पसंद नहीं आई और उसने मौके पर ही पलटवार कर दिया.
सांप के साथ खिलवाड़ भारी पड़ गया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक लड़का पहले सांप को पकड़ने की कोशिश करता है और कामयाब भी हो जाता है. लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो सांप को चूमने लगता है. लेकिन सांप ने यहा रौद्र रूप दिखाते हुए उसके मुंह को डस लिया और वो वहीं गिर पड़ा. सांप भी उसके हाथ से एकदम छिटक गया.







यहां देखिए सांप का वीडियो-
सांप को किस करना पड़ा भारी…!#viral #VIDEOS #Trending pic.twitter.com/s7zQjM0BX8
— Reporters Fact (@reportersfact) January 19, 2023






