CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

ACCIDENT NEWS : कार शोरूम में दुर्घटना : करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

रायपुर। ACCIDENT NEWS : राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में एक दुर्घटना हो गई है। टाटीबंध में युवक की कार शोरूम में करंट लगने से मौत हो गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने शो रूम प्रबंधन पर सुरक्षा में खामी का आरोप लगाते हुए मृतक के शव के साथ शोरूम में मुआवजे और मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन किये है।

बताया जा रहा है कि करदा बेमेतरा जिला का निवासी रोहित साहू (26 साल) रायपुर के टाटीबंध यादव पारा में रहता था। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की नहाते हुए करंट लगने से मौत हो गई। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि शोरूम से युवक को बुलाया गया और युवक की गाडी धोते हुए करंट लगने से मौत हो गई। मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। और मृतक का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को शव सौंप दिया है।

 

Related Articles

Back to top button