देश-विदेश

Big Accident : तेज रफ़्तार बाइक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, 4 की हालत नाजुक

सिंगरौली : Big Accident : मध्य प्रदेश के सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार बाइक और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 2 युवको की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मोरवा थाने के मुड़वानी पुलिया के पास हुआ है। इस भयानक हादसे में अपाचे गाड़ी की परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप वाहन के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना पर मोरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से एनसीएल के नेहरू अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कहां के रहने वाले थे अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button