
केलाबाड़ी सुराना कॉलेज नाला सफाई कार्य प्रारंभ, प्रभारी हमीद खोखर ने किया निरीक्षण
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर की सभी बड़े नालों एवं वार्डो में स्थित छोटी एवं बड़ी नालियों की सफाई व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखी जा रही है और सफाई कार्य लगातार जारी है! जहां जहां वार्डो में स्थित नालियों में कचरा भरने की शिकायत आ रही है, प्राथमिकता के तौर पर सफाई गैंग लगाकर सफाई कराई जा रही है। इस हेतु नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय है।








विधायक अरुण वोरा, मेयर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर निगम अमला मुस्तैदी के साथ सफाई कार्य में जुटा हुआ है। इस कड़ी में आज केलाबाड़ी सुराना कॉलेज वार्ड नंबर 40 नाला सफाई कार्य प्रारंभ है,इसका पूरा आखरी छोर तक सफाई किया जा रहा है जिसका स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर ने निरीक्षण किया।इसके अलावा पूरे शहर में नालों की सफाई नियमित रूप से होती रहती है उसी क्रम में वार्ड नंबर 40 नाला सफाई कार्य प्रगति पर है।
लगातार शंकर नगर नाला की सफाई कराई जा रही है, मालवीय नगर से लेकर संतराबाड़ी, सिंधी कॉलोनी, शंकर नगर से होते हुए गिरधारी नगर होते हुए उरला बस्ती सहित शहर के सभी नालो की अंतिम छोर तक नाले की सफाई की सतत् निगरानी रखी जा रही है, एवं साफ-सफाई कराई जा रही है।






