छत्तीसगढ़

बिना हेलमेट दुपहिया चलाते हुए पाये जाने पर होगी सख्त कार्यवाही: दुर्ग जिले में आज से दो पहिया वाहनों में 100 फीसदी हेलमेट अनिवार्य-एसपी

 

 

भिलाई । बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ आज से दुर्ग जिला पुलिस सख्ती से पेश आएगी। दुर्ग के पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव के अनुसार जिले में 100 फीसदी हेलमेट आज से अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसका चालान किया जाएगा।

इस बारे में एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि दुर्ग जिले में हर दिन लगभग डेढ़ से दो लाख मोटर साइकिल चालक हाईवे या शहर की सड़कों से होकर गुजरते हैं, इनमें से मात्र 10 प्रतिशत लोग ही हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे हैं जिनमें 5 प्रतिशत महिलाएं या वयस्क पुरुष हैं।

स्कूली छात्र छात्राओं पर भी पुलिस की बारीक नजर रहेगी। देखा जाएगा कि बाइक चालक किस स्कूल, कॉलेज , संस्थान या घर से निकला है , तो उसे नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

छोटे बच्चों को चलाने के लिए वाहन देने वाले पालकों पर भी एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है । यातायात और हेलमेट को लेकर पुलिस की यह कवायद कितना रंग लाती है और आम जनता का कितना अनुपालन करती है यह देखने वाली बात होगी।

 

Related Articles

Back to top button