
छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल.रवि भगत पर एक्शन- अध्यक्ष बने राहुल योगराज विभा को महिला मोर्चा की कमान, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय बने
By Dinesh chourasiya

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं।हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्ति किए गए हैं।
संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।







देखिए लिस्ट-



अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलेगी जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे।




…………………………….




